रायपुर:- रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संत रविदास वार्ड स्थित विप्र नगर में आज महतारी सदन (आंगनबाड़ी) एवं महिला योग भवन का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि यह भवन महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य संवर्धन और बच्चों के बेहतर पोषण एवं शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। महतारी सदन में आंगनबाड़ी की सुविधाओं के साथ महिलाओं के लिए योग एवं सामाजिक गतिविधियों के आयोजन की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने परिसर का अवलोकन किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस नई सुविधा के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।


महतारी सदन एवं महिला योग भवन के शुरू होने से संत रविदास वार्ड की महिलाओं और बच्चों को एक ही परिसर में कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।








