रायपुर, 18 मार्च 2023: मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल,दर्द से कराती महिला को देख वार्ड बॉय का दायित्व निभाया कलेक्टर ने व्हीलचेयर में मरीज को बैठा वार्ड तक पहुंचा रहा यह शख्स वार्डबॉय नही, कलेक्टर है।(example of humanity and sensitivity)

 

Read more:मार्च महीने तक छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय,एक घंटा समय भी बढ़ाया

example of humanity and sensitivity
मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल, दर्द से कराती महिला को देख कलेक्टर ने वार्ड बॉय का दायित्व निभाया

मरीज को अस्पताल के वार्ड तक पहुंचाते हुए यह कोई वार्ड ब्वाय नही मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के कलेक्टर पी एस ध्रुव है। शुक्रवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण पर खड़गवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर पी एस ध्रुव की नजर जब अस्तपाल के बाहर दर्द से कराहती हुई महिला देव कुंवर उम्र 50 वर्ष ग्राम जरौंधा निवासी पर पड़ी, तो कलेक्टर मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करने  खुद को न रोक पाए।(example of humanity and sensitivity)

 

 

Read more:भोपाल से रायपुर तक हवाई सफर आसान,रोज संचालित होगी उड़ान

 

 

कलेक्टर ने फौरन व्हील चेयर पर दर्द से कराहती हुई महिला को बिठाकर खुद व्हीलचेयर चलाकर अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया और डॉक्टरों को महिला के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिये।

ताज़ा खबरें